शिमला में 5 मंजिला भवन जमीदोंज, लोगों ने फोरलेन कंपनी पर लगाया आरोप

Spaka News

शिमला
राजधानी शिमला में बीती रात से ही जमकर बारिश हो रही है. भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं. आज सुबह ही शिमला के भट्टाकुफर माठू कॉलोनी में एक 5 मंजिला भवन जमींदोज हो गई. हालांकि इस भवन को पहले ही बीती रात को ही खाली करवा लिया गया था. स्थानीय लोगों के मुताबिक फोरलेन निर्माण के चलते भवन के नीचे बड़ी-बड़ी दरारें आ गई थी और आज सुबह ही यह भवन गिर गया. वहीं, इसके साथ लगते दूसरे भवनों को भी खतरा पैदा हो गया है. जिसके चलते लोग डर के साए में भवनों में रह रहे हैं. लोग अपने घरों को खाली कर रहे है. हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी वहां नहीं पहुंचा है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यहां पर इसके नीचे फोरलेन का निर्माण हो रहा है और फोरलेन के चलते ही यह भवन गिरा है.


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *