दर्दनाक हादसा : त्यूनी में आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत..

Spaka News

हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड की सीमाक्षेत्र पर गुरूवार सुबह एक खौफनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पांचों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिये गए है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
हादसा हिमाचल-उत्तराखंड की सीमा पर स्थित त्यूनी में बानपुर सड़क मार्ग पर सामने आया है। यहां एक आल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मारे गए लोगों में एक महिला सहित 3 पुरूष व एक 13 वर्षीय बालक शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार उक्त आल्टो कार में एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे, जो कि निजी कार्य से जा रहे थे। इसी बीच आल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई टोंस नदी में जा गिरी।
सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से खाई में फंसे पांचों शवों को बाहर निकाला गया। यहां से शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी त्यूनी भेजा गया, जहां पर सभी पांचों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है।
मृतकों की पहचान 49 वर्षीय संजय पुत्र स्व. शंकरनाथ, 44 वर्षीय बबली देवी पत्नी संजय, 13 वर्षीय निखिल पुत्र संजय, 34 वर्षीय जगदीश पुत्र दुलाराम निवासी सभी गांव बानपुर तहसील त्यूणी व 23 वर्षीय अमित पुत्र किशोरीनाथ निवासी नंदला चिड़गांव शिमला हिमाचल के रूप में हुई है।


Spaka News

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *