संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हुई 14 वर्षीय नाबालिग, तलाश में जुटी पुलिस

Spaka News

नालागढ़ : नालागढ़ के वार्ड नंबर-3 से एक नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। पिता द्वारा महिला पुलिस थाना बद्दी में शिकायत के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में पिता ने उसकी बच्ची को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने का शक जाहिर किया है। पुलिस को दी शिकायत में यूपी निवासी ने बताया कि वह नालागढ़ के वार्ड नंबर-3 किराए के मकान में परिवार के साथ रहता है। इसकी तीन बेटियां व एक बेटा है। बीते सोमवार को यह इसकी पत्नी व अन्य बच्चे डयूटी पर चले गए और 14 वर्षीय नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। जब यह शाम को 7 बजे कमरे पर पहुंचे तो इसकी बेटी कमरे पर नहीं थी। उन्होंने सभी संभावित ठिकानों पर बेटी की तलाश की लेकिन उसका कोई कही पता नहीं चला।


जिसके बाद इन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पिता ने शक जाहिर किया कि कोई अज्ञात व्यक्ति इसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर कहीं ले गया है। एएसपी बद्दी नरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला पुलिस थाना ने पिता की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *