30 वर्षीय नवविवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Avatar photo Spaka News
Spaka News

हमीरपुर। हिमाचल में आत्महत्याओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। हर दिन कहीं ना कहीं से आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक नवविवाहिता ने फंदा लगा लिया है। मामला हिमाचल के हमीरपुर जिला से सामने आया है। यहां महिला की शादी मात्र एक साल पहले ही हुई थी। लेकिन शादी के एक साल बाद ही महिला द्वारा इस तरह से आत्महत्या कर लेना अपने आप में कई सवाल छोड़ गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

हमीरपुर की भोरंज के कक्कड़ गांव में की आत्महत्या

मिली जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिला के भोरंज के कक्कड़ में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान 30 वर्षीय मीनाक्षी कालिया पत्नी पंकज कुमार के रूप में हुई है। मीनाक्षी की शादी घुमारवीं के बम्म गांव में बीते साल हुई थी। बताया जा रहा है कि पिछले एक माह से विवाहिता अपने मायके कक्कड़ में रह रही थी। 

कमरे में लगा लिया फंदा

बताया जा रहा है कि रविवार रात को महिला ने कमरे में फंदा लगा लिया। जब परिजनों को इस बात का पता चला कि उन्होंने मामले की सूचना पंचायत प्रधान को दी। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। महिला ने आत्महत्या क्यों की इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। 

पुलिस कर रही परिजनों से पूछताछ

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से भी पूछताछ की है। वहीं शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। विवाहिता अपने मायके में क्यों रह रही थी और उसने फंदा क्यों लगा लिया, यह जांच का विषय है। पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही हैै।

बता दें कि आत्महत्याओं के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंडी जिला के गोहर में एक पंचायत उपप्रधान ने भी अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। बासा पंचायत के उपप्रधान ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उसने पंचायत प्रधान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हिमाचल शादी के एक साल बाद ही महिला स्वर्ग सिधारी, उठाया खौफनाक कदम


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री और प्रियंका गांधी ने शिमला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत व पुनर्वास कार्यों का जायज़ा लिया

Spaka Newsसंसद के विशेष सत्र में हिमाचल प्रदेश के मुद्दे को उठाएगी कांग्रेस पार्टी: प्रियंका गांधीसीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश सरकार प्रभावितों की कर रही हर संभव सहायता: ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने आज शिमला शहर के […]

You May Like