हिमाचल : 30 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत………

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

ऊना : अंब के तहत धुसाड़ा में 30 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई है।  जानकारी के मुताबिक सोमवार को राम चंद ने अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। 

तबीयत बिगड़ती देख परिजन राम चंद को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे  मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामचंद पुत्र सुभाष चंद निवसी धुसाड़ा के रूप में हुई है। एसपी अर्जित सेन ने पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।


Spaka News
Next Post

राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: जय राम ठाकुर 

Spaka Newsमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा में ‘मुख्यमंत्री की एक शाम, कांगड़ा के कर्मचारियों के नाम’ कार्यक्रम में भारी संख्या में मौजूद कर्मचारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड महामारी के बावजूद प्रदेश के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के बकाया और […]

You May Like