हिमाचल: 29 साल की विवाहिता ने निगल लिया जहर, ससुराल पक्ष के चार लोगों पर मामला दर्ज ​

Spaka News

ऊना सदर थाना के तहत सतलेटा में 29 वर्षीय विवाहिता की जहरीला पदार्थ से निगलने से मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान नरेश कुमारी पत्नी सपताल सिंह निवासी सतलेटा के रूप में हुई है .#POLICE, पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम ,करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

वहीं, मृतका के भाई ने अपनी बहन के ससुरालवालों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस के पास शिकायत दी है। ऐसे में पुलिस ने भी महिला के पति सहित चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ा दिया है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेजा है।

जान गंवाने वाली महिला की पहचान नरेश कुमारी पत्नी सपताल सिंह निवासी सतलेटा के रूप में हुई है। बताया गया कि महिला द्वारा जहर निगलने के बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी थी। इसे में उसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भी ले जाया गया था, लेकिन यहां पहुंचने के बाद डॉक्टर्स द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया। 


भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही बहन का ससुराल वाले मारपीट व गाली गलौच करते थे। जिसके चलते बहन ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। 


Spaka News