हिमाचल में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की अपनी जीवनलीला समाप्त,सुसाइड नोट बरामद………

Spaka News

हमीरपुर के बड़सर मैहरे में 22 साल के व्यक्ति ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूत्रों के अनुसार यह व्यक्ति गोड्डा झारखंड का रहने वाला था और यह मैहरे में टेलरिंग का काम करता था।

सूचना मिलते ही बड़सर डीएसपी लालमन शर्मा पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे व मामले की जांच पड़ताल की। छानबीन करने के बाद एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें शरीफ अंसारी ने लिखा है कि  मै खुद  सुसाइड कर रहा है। इसके  लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं होगा। मेरी मौत के लिए किसी को भी इस बारे में तंग नहीं किया जाए।


Spaka News