हिमाचल : सोलन में नशीला पदार्थ खिलाकर दो सगे भाई लूटे, आरोपी पीड़ितों को झाड़ियों में फेंक हुए फरार

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

सोलन क्षेत्र में 2 लोगों को बेहोश करके लूटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को 2 भाई रोहड़ू से नेपाल जाने के लिए निकले थे। उन्हें सोलन में नेपाल मूल के ही 2 लोगों द्वारा बेहोश करके लूट लिया गया। लूट का शिकार हुए प्रेम राज के अनुसार वह और उसका भाई अशोक थापा रोहड़ू में एक बागवान के पास 5 महीने तक कार्य करने के बाद नेपाल लौट रहे थे। शुक्रवार को वे रोहड़ू से नेपाल जाने के लिए निकले लेकिन रात के समय सोलन में बेहोशी का पदार्थ खिलाकर उन्हें लूट लिया गया। सुबह होश आने पर उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। 

प्रेम राज ने बताया कि वे दोनों रोहड़ू से सरकारी बस में शिमला आए थे। इसी दौरान रोहड़ू से बैठे नेपाली मूल के पुरुष और महिला ने उनसे दोस्ती करना शुरू कर दी। उसके बाद शिमला पहुंच कर उन्होंने कहा कि सोलन से नेपाल के लिए डायरैक्ट गाड़ी जा रही है। उसके बाद चारों शिमला से सोलन तक बस में आए और उसके बाद खाना खाने के समय उन्हें बेहोशी वाला पदार्थ खिला दिया गया। प्रेम राज ने बताया कि खाना खाने के बाद वे पैदल चलने लगे। उसके बाद उन्हें कुछ याद नहीं है। जब सुबह वे होश में आए तो उन्होंने खुद को सड़क के किनारे झाड़ियों में पाया। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले अपनी बहन को फोन किया और उसके बाद वे सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचे। प्रेम राज ने बताया कि उनसे एक फोन और दोनों भाइयों के मिलाकर कुल 11000 रुपए की लूट हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Spaka News
Next Post

भोरंज में ममता शर्मसार:श्मशानघाट के साथ नाले में दबा मिला नवजात बच्ची का शव..........

Spaka Newsहमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत पलपल के कस्बा नगरोटा गाजियां में श्मशानघाट के समीप नवजात बच्ची का शव नाले में पत्थरों के नीचे दबा मिला है। पंचायत उपप्रधान विनोद सोनी ने भोरंज पुलिस को नगरोटा गाजियां के श्मशानघाट के साथ नाले में एक नवजात बच्ची के शव […]

You May Like