HP Education Department Multi Task Worker Vacancy 2020- हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने मल्टी टास्क वर्कर के पदों को भरने के लिए पालिसी नोटिस जारी किया है। जिसमे कि 7852 पदों को कैसे भरा जायेगा इसकी पूरी जानकारी दी है। सिलेक्शन 30 नम्बरों के बेस पर की जाएगी।
मल्टी टास्क वर्कर का पद हिमाचल के हर स्कूल में होगा। ये पद हिमाचल में स्कूलों की हालत में सुधार और बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए भरे जायेंगे।
इन पदों के लिए 5वीं और 8वीं पास युवा अप्लाई कर सकते हैं। इसमें हर महीने 5625 रूपये सैलरी दी जाएगी। इन पदों पर भर्ती SDO, BEEO और SMC अध्यक्ष के द्वारा की जाएगी।
भर्ती के लिए नम्बरों का विवरण निचे दिया गया है।











