सावन के महीने में भगवान शिव को भूलकर भी न चढ़ाएं ये फूल..

Spaka News

सावन मास का महीना चल रहा हैं। यह महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से मनुष्‍य की सभी इच्‍छाओं की पूर्ति होती है।

सावन मास का महीना चल रहा हैं। यह महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से मनुष्‍य की सभी इच्‍छाओं की पूर्ति होती है। वैसे तो सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ को जल भी चढ़ा दो तो भी वह खुश हो जाते हैं, लेकिन पुराणों और शास्त्रों का अध्ययन करने से पता चलता है कि कुछ फूल किसी भगवान को नहीं चढ़ाए जाते हैं। श्रावस मास का सोमवार हो या फिर किसी और मास का सोमवार, लेकिन इन 20 फूलों को भूलकर भी अर्पित नहीं करनी चाहिए, ऐसा करने से वे नाराज हो जाएंगे और आपका बनता काम भी बिगड़ जाएगा।

1. केतकीके फूल 2. मदंती के फूल 3. केवड़ा के फूल

4. जूही के फूल 5. कुंद के फूल 6. शिरीष के फूल

7. कंद (वसंत में खिलने वाला एक विशेष फूल)

8. अनार के फूल 9. कदंब के फूल 10. सेमल के फूल

11. सारहीन फूल/ कठूमर के फूल 12. कपास के फूल

13. पत्रकंटक के फूल 14. गंभारी के फूल 15. बहेड़ा के फूल

16. तिंतिणी के फूल 17. गाजर के फूल 18. कैथ के फूल

19. कोष्ठ के फूल 20.धव के फूल


Spaka News