घर मे मेहमानों का आना जाना लगा रहता है रक्षाबंधन के दिन भाई अपनी बहन को राखी के बदले कुछ उपहार देते है।
शिमला। रक्षाबन्धन एक हिन्दू व जैन त्योहार है जो प्रतिवर्ष सावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।रक्षाबन्धन में राखी या रक्षासूत्र का सबसे अधिक महत्त्व है। राखी कच्चे सूत जैसे सस्ती वस्तु से लेकर रंगीन कलावे, रेशमी धागे, तथा सोने या चाँदी जैसी मँहगी वस्तु तक की हो सकती है। रक्षाबंधन भाई बहन के रिश्ते का त्योहार है, रक्षा का मतलब सुरक्षा और बंधन का मतलब बाध्य होता है। इस दिन बहने भगवान से अपने भाईयों की तरक्की के लिए भगवान से प्रार्थना करती है रक्षाबंधन के दिन बाजार मे कई सारे उपहार बिकते है, उपहार और नए कपड़े खरीदने के लिए बाज़ार मे लोगों की सुबह से शाम तक भीड जमा होती है। घर मे मेहमानों का आना जाना लगा रहता है रक्षाबंधन के दिन भाई अपनी बहन को राखी के बदले कुछ उपहार देते है।
सावन माह की पूर्णिमा के दिन ही रक्षाबन्धन का त्यौहार मनाया जाता है। लेकिन
इस बार इसकी खास बात यह है कि सावन की पूर्णिमा के दिन ही सावन का अंतिम सोमवार भी है जिससे कि त्यौहार का मजा दोगुना हो जाएगा। सावन रक्षाबंधन का त्यौहार अब आने वाला है और कुछ लोग यह सोच रहे होंगे की वो कैसे इस अवसर पर अपनी बहन को खुश करे और क्या उपहार दे तो इसलिए आज हम ऐसे तोहफ़े के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो कि आप अपनी प्यारी बहनों को देंगे तो वे खुशी से फूले नहीं समाएगी।
ड्रेस- कपड़ो में तो लड़कियों की जैसे जान होती है लड़कियों को नई ड्रेसेस बहुत पसंद आती है यह सबसे कॉमन और ख़ास उपहार होता है आप अपनी बहन के पसंद के मुताबिक, उन्हें कोई भी अच्छी सी ड्रेस तोहफे में दें सकते हैं।ब्रेसलेट- ज्यादातर लड़कियों को ब्रेसलेट पहनना बहुत पसंद होता है इसलिए यह तोहफा आपकी बहन के लिए काफी ख़ास हो सकता है 200 से 500 रु के मध्य में आपको एक अच्छा सा ब्रेसलेट मिल जाएगा।
ईयररिंग- ईयररिंग हर किसी लड़की को काफी पसंद होते हैं लड़कियों की सुंदरता में ईयररिंग चार चाँद लगाने का काम करते हैं यह उन्हें और क्यूट और प्यारी बनाती है। हर ड्रेस के साथ मैच करती हुई ईयरिंग्स के लिए वे बहुत रोमांचित भी नजर आती है इसलिए ये बेस्ट ऑप्शन है आपके पास अपनी बहन को खुश करने का, आपको बाजार में लगभग 300 रु तक में सुंदर से सुंदर ईयररिंग मिल जाएंगे
घड़ी- आप यह भी दे सकते है उपहार के तौर पर
चॉकलेट्स- यह तो हर किसी को काफी पसंद होती है। चाहे बच्चा हो या बूढ़ा। ऐसे में भाइयों की ओर से बहनों को चॉकलेट देना भी काफी अच्छा ऑप्शन साबित होगा
सैंडल- यह भी अच्छा ऑप्शन है उपहार देने के लिए।
कॉस्टमेटिक आइटम- महिलाओं को कॉस्टमेटिक आइटम का भी काफी शौक होता है और ऐसे में आप अपनी बहनो को यह भी दें सकते हैं। इनमे काजल, आईलाइनर, नेलपेन्ट आदि लिपस्टिक या कोई फेस क्रीम को आप शामिल कर सकते हैं।










