मुख्यमंत्री ने पत्रकार की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया

Spaka News

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब केसरी के ऊना जिला ब्यूरो प्रमुख सुरिंदर शर्मा की माता ब्रहमी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। ब्रहमी देवी का कल रात ऊना में निधन हो गया। वह 83 साल की थीं।मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। 


Spaka News