आषाढ़ कृष्ण पक्ष पंचमी बुधवार 10 जून 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

Spaka News

आषाढ़ कृष्ण पक्ष पंचमी, बुधवार, 10 जून 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि: घर में कोई आनंदोत्सव या मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। मित्र व संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

वृषभ राशि: घर में अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक समा‍चार प्राप्त होंगे। मनोरंजन का समय मिलेगा। कटु वचनों के प्रयोग से बचें। आत्मसम्मान बना रहेगा। दूर यात्रा की योजना बनेगी। कुछ विरोध होगा। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। चिंता में कमी होगी। आय में निश्चितता रहेगी।

मिथुन राशि: यात्रा मनोरंजक रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। नए कार्य करने की योजना बनेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। जी‍वन सुखमय गुजरेगा। शत्रुता में कमी रहेगी, फिर भी विवाद न करें। भाग्य का साथ मिलता रहेगा।

कर्क राशि: भय, पीड़ा तथा चिंता का वातावरण बन सकता है। वाणी में कटु वचनों के प्रयोग से बचें। क्लेश होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। घर में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे।

सिंह राशि: पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। व्यापारिक लेन-देन की चिंता रहेगी। विवाद से क्लेश हो सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक लंबी यात्रा की योजना बनेगी। नए कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

कन्या राशि: भागदौड़ होगी। परिवार से दूर होने का योग बनता है। शत्रु परास्त होंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पिछले लंबे समय से की गई कोशिश कामयाबी देगी।

तुला राशि: काफी समय से की जा रही कोशिश का फल अब मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि के योग हैं। कोई दूर से खराब खबर मिल सकती है। शारीरिक कष्ट से बचें। व्यय होगा। बेचैनी रह सकती है। मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृश्चिक राशि: जल्दबाजी न करें। विवाद करने से बचें। कानूनी अड़चन आ सकती है। थकान महसूस होगी। काम में मन नहीं लगेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम न लें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

धनु राशि: किसी पुराने कार्य के बारे में चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय बाधा दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। मित्र व संबंधियों से मेलजोल बढ़ेगा। सुख के साधन जुटेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जरा भी लापरवाही न करें। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

मकर राशि: भूमि-भवन, दुकान-शोरूम व फैक्टरी इत्यादि के खरीदने की योजना बनेगी। उन्नति होगी। लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। मनोरंजन के साधन उपलब्‍ध होंगे। जीवन सुखमय गुजरेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। थकान महसूस होगी। विवाद से क्लेश हो सकता है। प्रमाद न करें।

कुंभ राशि: पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आयोजन हो सकता है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। लेखन व पठन-पाठन में मन लगेगा। आय में निश्चितता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। ऐश्वर्य के साधन उपलब्ध होंगे। जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।

मीन राशि: पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। वाणी में कटु वचनों के प्रयोग से बचें। नकारात्मकता हावी रहेगी। बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। द:खद समाचार मिल सकता है। चोट व रोग के बारे में सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यवसाय व नौकरी-निवेश ठीक-ठीक रहेंगे।

 आज के मुहूर्त
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- उत्तरायण
मास-आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु-ग्रीष्म


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *