Spaka News

उचित ई-अपशिष्ट निपटान के महत्व के बारे में जागरूकता फ़ैलाने और लोगों को अपने इलेक्ट्रॉनिक कचरे के उचित निपटान के लिए प्रोत्साहित करने हेतु, हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, M/s करो संभव (एक उत्पादक उत्तरदायित्व संगठन) के सहयोग से 14 से 25 मार्च 2023 तक ई-कचरा संग्रह-सह- जागरूकता अभियान का आयोजन कर रहा है।


श्री संजय गुप्ता (आईएएस) माननीय अध्यक्ष, हि. प्र. राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड 14 मार्च 2023 को सुबह 11 बजे, एक ई-कचरे मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारम्भ करेंगे और मोबाइल वैन को रवाना करेंगे, जो हिमाचल प्रदेश सचिवालय, छोटा शिमला और शिमला शहर के अन्य हिस्सों से ई-कचरा एकत्र करेगी। यह मोबाइल वैन 2 दिनों (14-15 मार्च 2023) के लिए हि. प्र. सचिवालय, छोटा शिमला में तैनात रहेगी और उसके बाद शिमला शहर के विभिन्न हिस्सों जैसे कि विकास नगर बस स्टैंड, कसुम्पटी बस स्टैंड, देवनगर, हिमाचल प्रदेश सचिवालय, छोटा शिमला, संजौली पार्किंग और भट्टाकुफुर आदि जगहों को भी कवर करेगी। इस अभियान में विभिन्न प्रकार के ई-कचरे जमा/दान किये जा सकेंगे।


Spaka News