भाईदूज’ पर दूर हुए भाई-बहन के गिले-शिकवे, वंदना गुलेरिया ने शुरू किया भाई रजत के लिए प्रचार………
2022-10-27
भाई रजत ठाकुर को टिकट मिलने से नाराज चल रही बहन वंदना गुलेरिया के गिले शिकवे भाईदूज के बाद अब दूर हो गए हैं। उन्होंंने वीरवार को भाई के चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाल लिया है। पिता जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के साथ मिलकर रजत ठाकुर के पक्ष में चोलथरा, टिहरा व भराड़ी पंचायत में चुनावी सभा की। तीनों पंचायतों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव प्रचार की समीक्षा की। भाई बहन व पिता बुधवार दोहपर बाद एक ही गाड़ी में सुंदरनगर गए थे। सुंदरनगर में रहने वाले वंदना गुलेरिया के चाचा की बेटी का पिछले कल आकस्मिक निधन हो गया था। इसकी वजह से भैया दूज का पर्व नहीं मनाया था।Read More →









