Raksha Bandhan 2020 Date and Time: रक्षा बंधन पर है महासंयोग, जाने राखी बांधने का सर्वोत्तम मुहूर्त और थाली में रखे जाने वाली अनिवार्य सामग्री

Spaka News

आज भाई-बहन का प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन मनाया जाएगा. रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके खुशहाल जीवन की कामना करती हैं. भाई भी अपनी बहनों को उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं. राखी इस बार 3 अगस्त यानि आज है. खास बात ये है कि इस दिन सावन का सोमवार भी है. रक्षाबंधन पर भद्रायोग सुबह 9.30 पर ही समाप्त हो जाएगा, जिससे पूरे दिन राखी बांधने का समय रहेगा..

राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन का सबसे शुभ मुहूर्त है साढ़े नौ बजे से लेकर साढ़े ग्यारह बजे तक. यह एक ऐसा मुहूर्त है जो ना सिर्फ भाई-बहन को लंबी उम्र देगा, बल्कि उनके भाग्य को भी मजबूत बनाएगा. इसलिए शुभ मुहूर्त में राखी बांधने हो तो सुबह 9 बजकर 25 मिनट से सुबह 11 बजकर 28 मिनट तक बहन अहने भाई को राखी बंध लें. वहीं, शाम को बहनें राखी बांधना चाहती हैं, उनके लिए सर्वश्रेष्ठ समय शाम तीन बजकर 50 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 15 मिनट तक रहेगा.

राखी बंधवाते समय पीढ़े पर ही बैठें

आजकल लोग सोफे व कुर्सी पर बैठकर राखी बंधवा लेते हैं. यह उचित नहीं है, राखी बंधवाते समय पीढ़े पर ही बैठें, इससे शुद्धिकरण होता है और अच्छा प्रभाव पड़ता है. इतना ही नहीं व्यक्ति चुंबकीय रेखाओं से मुक्त हो जाता है. पीढ़े पर सिर्फ भाई को नहीं, बल्कि बहन को भी बैठना चाहिए. यही रक्षा सूत्र बांधने की सर्वोत्तम विधि है.

राखी थाली सामग्री

राखी की थाली में कुमकुम, अक्षत यानी साबुत चावल, घी का दीपक, राखी, नारियल, मिठाई और पानी से भरा कलश रखें. इसके अलावा अगर आप भाई को कुछ गिफ्ट देना चाहती हैं तो वो भी रख सकती हैं.

ऐसे बांधें राखी

राखी बांधने से पहले बहनें भाईयों के माथे पर रोली और अक्षत लगाती हैं. इसके बाद भाई की दाईं कलाई पर राखी बांधती हैं, इसके बाद बहन अपने भाई की आरती उतारती हैं. फिर भाई का मुंह मीठा किया जाता है. राखी बंधवाने के बाद भाई अपने बहन को उपहार देते हैं. बहनें राखी बांधते समय अपने भाई की लंबी उम्र और उन्नति की कामना करती हैं.

रक्षाबंधन पर इस बार बन रहा आयुष्मान योग

रक्षाबंधन पर इस बार आयुष्मान योग बन रहा है, जो भाई-बहन को लंबी उम्र देगा. बताए गए शुभ मुहूर्त पर राखी बांधने से भाई-बहन का भाग्योदय होगा.


Spaka News