आज का राशिफल 26 अप्रैल 2022 Aaj Ka Rashifal 26 April 2022: इन जातकों का दिन रहेगा मजेदार, मनोबल में होगी वृद्धि

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आज वृष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मीन व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। पढ़ें आज का राशिफल।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अच्छी संपत्ति के संकेत दे रहा है। कोई संपत्ति हासिल करने की आपकी इच्छा पूरी होगी और आप किसी म्यूचुअल फंड बाजार आदि में भी निवेश कर सकते हैं। अगर आपकी सेहत में कुछ गिरावट आ रही है तो उसके लिए आपको डॉक्टर से भी सलाह लेनी पड़ सकती है। आपकी अपनी मां के साथ बहस हो सकती है। जिसमें आपको चुप रहना बेहतर होगा। भाइयों के साथ व्यापार के लिए कुछ योजनाएँ बनाने के बारे में भी सोचेंगे। जिससे आपको भविष्य में पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन पैसों का लेन-देन आपको सोच-समझकर करना होगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए बहुत फलदायी रहेगा। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। यदि आप व्यापार की वृद्धि के लिए कोई योजना बनाएंगे, तो उसे मजबूती मिलेगी। जोखिम भरे कार्यों को करने से आपको बचना होगा। आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक और पार्टी करने की योजना भी बना सकते हैं। यदि आप कोई काम जल्दबाजी में करते हैं तो उसमें कुछ विवाद पैदा हो सकता है, लेकिन कमर दर्द, पेट दर्द आदि समस्याएं हो सकती हैं।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक पर जाने की योजना भी बना सकते हैं और अपने कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए भी आप लंबे समय से प्रयास करेंगे, लेकिन आपको कुछ कीमती सामान खरीदने से बचना होगा। बेहतर होगा कि आप अपनी संचित संपत्ति और अपनी आय को ध्यान में रखकर खरीदारी करें। अगर आप अपने घर में कोई काम करवाने की सोच रहे हैं तो आज उसे पूरा कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। जिससे आप अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने में सक्षम होंगे।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

यदि परिवार में कोई विवाद चल रहा था तो यह चिंता का कारण बनेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के मार्गदर्शन में सहयोग मिलेगा। संतान की शिक्षा से संबंधित यात्रा पर आप जा सकते हैं। जिसके कारण आप थके हुए रहेंगे, लेकिन आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। अगर छात्र किसी नई परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो कर सकते हैं, जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए कोई अच्छी जानकारी आ सकती है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आएंगे। जिससे आपका मानसिक तनाव कम होगा, लेकिन आपको कुछ सामाजिक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा सकता है जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपको अपने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। धन निवेश करने से पहले आपको सावधान रहना होगा तभी आप सही निर्णय ले पाएंगे अन्यथा आपका पैसा डूब सकता है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर आज मुहर लग सकती है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए लाभदायक सौदा लेकर आएगा। जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, लेकिन किसी बड़े काम को करने में आपको कोई व्याकुलता नहीं दिखानी है। इसके लिए काफी सोच-विचार करना होगा। अगर परिवार के वरिष्ठ सदस्य आज आपको कोई सलाह देते हैं तो उसका पालन जरूर करें। लव लाइफ जीने वाले लोग अपने पार्टनर को घरवालों से मिलवा सकते हैं। विद्यार्थियों की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। आपको दूसरों के काम में दखल देने से बचना होगा, नहीं तो आप उसमें अपना समय बर्बाद करेंगे। आप कुछ नए आभूषण, कपड़े आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

सेहत के लिए आज का दिन कमजोर रहेगा इसलिए अगर आपको किसी यात्रा पर जाना है तो इसे टाल दें। कार्यक्षेत्र में कोई आपको भड़काने की कोशिश करेगा। किसी के इशारे पर आकर आपको किसी से बहस करने से बचना होगा। दोस्तों की मदद से आप किसी बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान आसानी से कर पाएंगे। व्यापार ठीक रहेगा। यदि आप किसी विवाद में पड़ जाते हैं तो आपके किए हुए कुछ काम बिगड़ सकते हैं। जिससे आप तनाव में रहेंगे। अपनी किसी समस्या के लिए आपको अपने भाइयों से बात करनी होगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आप कोई बड़ा काम पूरा करेंगे और उसका लाभ आपको अवश्य मिलेगा। परिवार के सदस्यों से कोई अच्छी जानकारी सुनने को मिल सकती है। राजनीति की दिशा में भी हाथ आजमाने की सोचेंगे। आज परिवार के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करने में कुछ समय व्यतीत होगा। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने से आप थोड़े चिंतित रहेंगे।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आप बुद्धि का उपयोग करके अपने व्यवसाय के लिए कुछ योजनाएँ बनाएंगे, जो लाभदायक होंगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। अगर आप किसी नए सामान की खरीदारी करने जाते हैं तो बेहतर होगा कि आप अपने जीवन साथी को अपने साथ ले जाएं। बच्चों के अच्छे भविष्य बनाने का विचार बनेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलता नजर आ रहा है, लेकिन आपको किसी और की सलाह पर कोई फैसला लेने की जरूरत नहीं है, नहीं तो यह बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर देगा।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे और परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिल जाती है तो परिवार का माहौल उत्सव जैसा रहेगा, लेकिन अगर कभी किसी सामाजिक समारोह में शामिल होना हो तो तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। आपको किसी से वाद-विवाद करने से बचना होगा, लेकिन आज कार्यक्षेत्र में शत्रु प्रबल होंगे, जो आपको परेशान करते रहेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। बहन-भाई के रिश्ते में कुछ उतार-चढ़ाव चल रहा था तो आज खत्म हो जाएगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज आपको कोई काम जल्दबाजी और लापरवाही से करना पड़ सकता है इसलिए सावधान रहें। अगर आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, क्योंकि दुर्घटना की आशंका है। कार्यक्षेत्र में भी आपको सावधान रहना होगा अन्यथा लोग आपकी बातों का मजाक उड़ा सकते हैं। मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। यदि जीवनसाथी से आपकी कोई नाराजगी थी तो वह आज खत्म हो जाएगी। छात्रों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने पिता से परामर्श करना पड़ सकता है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आपको अपने घर और बाहर कहीं भी समस्या का समाधान अपनी बुद्धि का उपयोग करके करना होगा। अगर आप अपने किसी रिश्तेदार से मदद मांगते हैं तो वे आपको गलत रास्ता दिखा सकते हैं। अगर आप अपने दोस्तों के साथ घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप अपने पिता से सलाह लेकर वहां जाएं। आपको अपने भाइयों के साथ चल रहे मतभेदों को सुलझाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपको व्यापार में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सक्षम होंगे। व्यापार में कोई समस्या आ रही थी तो वह भी आसानी से सुलझ जाएगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 26 अप्रैल 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

NH कंपनी में कार्य कर रहे दो कर्मी आपस में भिड़े, सिर में बोतल मारकर कर दी हत्या..............

Spaka Newsसिरमौर जिले में नैशनल हाईवे-707 के निर्माण कार्य में कार्यरत 2 कर्मियों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर हुई बहसबाजी के बाद एक कर्मी द्वारा दूसरे कर्मी के सिर पर कांच की बोतल मारने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज […]

You May Like