आज का राशिफल 24 अप्रैल 2022 Aaj Ka Rashifal 24 April 2022: सूर्यदेव इन राशियों को करेंगे मालामाल, जानें रविवार का राशिफल

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आज वृष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मीन व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। पढ़ें आज का राशिफल।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक और बौद्धिक बोझ से मुक्ति मिलती दिख रही है। शाम से लेकर रात तक आपको कोई ऐसी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे, लेकिन नौकरी से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र में काम बहुत सावधानी से करना होगा, नहीं तो उनके अधिकारी उन्हें हटा सकते हैं। संतान पक्ष से भी कुछ निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेंगे। पिता के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप दौड़ -भाग में व्यस्त रहेंगे।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सुकून भरा रहेगा, क्योंकि आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे । उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। यदि आप अपने जीवनसाथी से नया व्यवसाय कराना चाहते हैं तो उसके लिए बेहतर होगा कि वह कुछ समय के लिए रुके। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए बिताएंगे। अगर आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले तो इसे कुछ समय के लिए टाल दें। कार्यक्षेत्र में मनचाहा लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप अपने बढ़े हुए खर्चों में से कुछ में कटौती करने की सोचेंगे, लेकिन आपका सोचा हुआ काम पूरा नहीं होगा। अपनी संपत्ति या कोई मूल्यवान वस्तु खरीदते समय, आपको सौदे के बारे में सावधानी से सोचना होगा और इसके सभी कानूनी पहलुओं को जानना होगा। आपको किसी से धोखा मिल सकता है। गृहस्थ जीवन में उथल-पुथल रहेगी और आप अपने पिता की मदद से परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान भी ढूंढ पाएंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में भाग ले सकते हैं।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके साहस और पराक्रम को बढ़ाने का रहेगा , जिसे देखकर आपके शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। अगर आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिले तो जरूर करें। आप अपने दिन का कुछ समय अपने बच्चों की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मिलेगा, लेकिन अगर आपकी मां आपको कोई काम करने से मना करती है तो आपको वह करने की जरूरत नहीं है। कभी-कभी बड़ों की बात सुनना अच्छा होता है। जो लोग लंबे समय से रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोगने के साधनों में वृद्धि करने वाला रहेगा। आप अपनी बुद्धि का उपयोग करके कुछ नई खोजें करेंगे। जिसमें आप निश्चित रूप से सफल होंगे। किसी पुराने मित्र से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जिससे परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। आपको अपने व्यवसाय में अपनी कुछ गलतियों को नज़रअंदाज करना होगा तभी आप अपना काम समय पर पूरा कर पाएंगे, लेकिन नौकरी में लगे लोगों को बेहतर अवसर मिल सकता है। जिसे उन्हें तुरंत ज्वाइन करना होगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं, क्योंकि शारीरिक परेशानी के कारण आपको कुछ टेस्ट करवाने पड़ सकते हैं। जिसमें आपका खर्चा भी ज्यादा होगा, लेकिन आपको इसमें लापरवाही नहीं करनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक काम के कारण स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। जिससे आपके साथी भी परेशान रहेंगे। आपको अपनी समस्याओं को घर और बाहर दोनों जगह खुद ही सुलझाना होगा। अगर आप किसी की मदद लेते हैं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही दिक्कतों के लिए उनके वरिष्ठों और शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। लव लाइफ जीने वाले लोगों का अपने प्रेमी या किसी करीबी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। जिसे आपको शांत रहकर ही सुलझाना होगा। परिवार के किसी सदस्य की शिक्षा से जुड़ा फैसला आपको बहुत सोच समझकर लेना होगा। विदेश से व्यापार कर रहे लोग किसी भी सौदे को अंतिम रूप देने से पहले पिता से सलाह मशविरा कर लें तो बेहतर होगा। सामाजिक क्षेत्रों में आपकी साख चारों ओर फैलेगी और कार्यक्षेत्र में मनचाहा काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

 सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा क्योंकि साथियों के बीच उनकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपने सभी विषयों पर अधिक से अधिक मेहनत करनी होगी तभी उन्हें परीक्षा में सफलता मिल सकेगी। शाम के समय आप किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होंगे। परिवार के किसी सदस्य से आपकी मुलाकात होगी, जो आपको व्यापार में काफी लाभ दिला सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहना होगा क्योंकि इसमें कुछ गिरावट हो सकती है। जो लोग विवाह के योग्य हैं उनके लिए बेहतर अवसर आ सकते हैं।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यदि आप परिवार में किसी कलह को लेकर चिंतित थे तो वह समाप्त हो जाएगा और आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। लेकिन व्यापार में आपको धन का लेन-देन करने से पहले सावधान रहना होगा, अन्यथा आपके परिवार के किसी सदस्य से धोखा मिल सकता है। शाम से लेकर रात तक किसी प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है, लेकिन आपके कुछ विरोधी भी हो सकते हैं। जिनसे आपको सावधान रहना होगा। जो लोग राजनीति की दिशा में काम कर रहे हैं, उन्हें अपने ऊपर संयम रखना होगा। अन्यथा उनके साथी उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है या कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान हो सकता है। किसी पुरानी महिला मित्र से अचानक धन लाभ होने से आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे लोगों को सफलता मिलती दिख रही है। अपनों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। आप अपने परिवार के कुछ सदस्यों से भी मिलेंगे और कुछ समस्याओं का समाधान पाएंगे, लेकिन आप अपने घर पर पूजा पाठ का आयोजन भी कर सकते हैं। जिसमें परिवार के सभी सदस्य एक साथ नजर आएंगे।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता का रहेगा, क्योंकि आप दूसरों से सहयोग लेने में सफल रहेंगे। अगर आज आपको दूर की यात्रा करने का मौका मिलता है तो जरूर जाएं, यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार में अचानक बड़ी मात्रा में धन के कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपने कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की पदोन्नति होने से आपके परिवार का नाम रोशन होगा। ससुराल पक्ष से बात करते समय वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी, अन्यथा कोई वाद-विवाद हो सकता है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आप अपने किसी निजी काम को लेकर सुबह से भागदौड़ करेंगे। जिससे आप अपने व्यवसाय पर ध्यान नहीं देंगे और परिवार के किसी सदस्य की शादी पक्की होने पर भी आप व्यस्त रहेंगे। शाम के समय जीवनसाथी से भी आपको किसी प्रकार की मदद मिल सकती है। आज आप अत्यधिक भागदौड़ के कारण थकान का अनुभव करेंगे और सिर दर्द, बदन दर्द, बुखार आदि समस्या हो सकती है। आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जहां लोगों से बात करने से पहले आपको सावधान रहना होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 24 अप्रैल 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल : कबड्डी स्टार रितु नेगी ने हरियाणा के रोहित गुलिया के साथ लिए सात फेरे

Spaka Newsसिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से ताल्लुक रखने वाली इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर रितु नेगी ने शादी कर ली है। रितु ने हरियाणा के स्टार कबड्डी खिलाड़ी रोहित गुलिया संग पांवटा साहिब स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सात फेरे लिए और हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के […]

You May Like