अरविंद केजरीवाल सहित भगवंत मान पहुंचे मंडी, रोड शो के साथ चुनावी शंखनाद….

Spaka News

अरविंद केजरीवाल सहित भगवंत मान पहुंचे मंडी, रोड शो के साथ चुनावी शंखनाद….


आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को हिमाचल प्रदेश में सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी पहुँच गए है। इस दौरान उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी मौजूद रहे। काफी इंतजार के बाद अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जैसे ही मंडी पहुंचे तो समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बता दे कि दोनों मुख्‍यमंत्री एक ही हेलिकॉप्टर से कांगनी हेलीपोर्ट पहुंचे। केजरीवाल और मान का हेलिकॉप्टर कांगणीधार में लैंड हुआ। इस दौरान आम आदमी पार्टी का विक्टोरिया ब्रिज से रोड शो शुरू हुआ और इसके साथ ही आप ने सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी से चुनावी शंखनाद कर दिया है। दोनों नेताओं ने रोड शो में संबोधित भी किया। आम आदमी पार्टी के रोड शो में सैकड़ों की तादाद में भीड़ जुटी है। इसके साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। इससे पहले हिंदू जागरण मंच हिमाचल प्रदेश और देवसेना हिमाचल प्रदेश जैसे संगठनों ने आम आदमी पार्टी पर खालिस्तान समर्थन और कश्मीर फाइल फिल्म के विरोध को लेकर विरोध प्रदर्शन के साथ ही गो बैक के नारे लगाए।


Spaka News