आज का राशिफल 6 अप्रैल 2022 Aaj Ka Rashifal 6 April 2022 : ये जातक करीबी लोगों की धोखेबाजी से सावधान रहें

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। किन चुनौतियों / परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। या किसी तरह का कोई अवसर आपको मिल सकता है। आप दैनिक राशिफल को पढ़ दोनों ही परिस्तिथियों के लिए पहले से ही तैयार हो सकते है।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप साझेदारी में कोई व्यवसाय करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की प्रगति देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर आपको परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से जुड़ा कोई फैसला लेना है तो उसमें परिवार के सदस्यों से सलाह जरूर लें, नहीं तो आपको बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपको काम करवाने के लिए अपने कनिष्ठों की मीठी वाणी का प्रयोग करना होगा, तभी आप उनसे अपना काम करवा पाएंगे। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज आपका दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा। व्यापार में पिछले अनुभवों का लाभ मिलेगा, लेकिन अगर आप कुछ नई योजनाओं को लागू करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें बहुत सावधानी से करना होगा, अन्यथा वे बाद में आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आपको किसी महिला मित्र का सहयोग मिलता नजर आ रहा है, लेकिन आपके किसी रिश्तेदार की तबीयत बिगड़ने के कारण आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जो लोग सट्टे में पैसा लगाते हैं। उन लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु प्रबल होंगे।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

इस दिन आपके आसपास का वातावरण खुशनुमा रहेगा। संतान की शिक्षा से जुड़ा कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आप अपने जीवन साथी के साथ एक सुंदर संबंध का आनंद लेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। यदि आप व्यापार के सिलसिले में लंबी और पास दुरी की यात्रा पर जाते हैं तो अपने जरूरी कागजात संभालकर रखें, नहीं तो उनके खोने का भय बना हुआ है। अगर आप आज किसी से पैसे उधार लेते हैं तो यह आपके लिए बहुत मुश्किल होगा। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनानी होगी तभी उन्हें सफलता मिल सकेगी।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको लगेगा कि आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं है, लेकिन फिर भी अचानक आपका मन किसी भी काम को करने में नहीं लगेगा। जिससे आप अपने कुछ कामों को भविष्य के लिए टाल सकते हैं, लेकिन इस पर ध्यान दें, नहीं तो बाद में इसका असर आप पर पड़ेगा। आपको अपने जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। शाम के समय आप अपने माता-पिता को किसी तीर्थ स्थान पर ले जा सकते हैं। किसी बात को लेकर आपका मन परेशान रहेगा लेकिन फिर भी आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा, क्योंकि नौकरी से जुड़े लोगों को अपने वरिष्ठों की बात माननी पड़ेगी। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो वे प्रगति में बाधा डाल सकते हैं। अगर आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने परिवार के सदस्यों की सहमति से वहां जाएं, नहीं तो वे आपसे नाराज हो सकते हैं। अगर आप अपने बच्चों को विदेश में पढ़ाई के लिए भेजना चाहते हैं तो उनके लिए दिन बेहतर रहेगा। जो लोग प्रॉपर्टी में पैसा लगाने जा रहे हैं वे खुलकर कर सकते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपके मन में कुछ गलतफहमियां हैं, जिन्हें दूर करने का प्रयास करना होगा, नहीं तो वे आपसी वाद-विवाद में चलती रहेगी । मन के अनुसार काम न मिलने से थोड़े चिंतित रहेंगे। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। जिनसे मिलकर आपको खुशी होगी। आप कुछ पुराने कर्ज भी चुका पाएंगे, जिससे आपका मानसिक बोझ भी कम होगा। शाम के समय आप अपने किसी रिश्तेदार के घर दावत के लिए जा सकते हैं।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

व्यापार करने वाले लोगों को आज सावधान रहना होगा, क्योंकि उनका कोई मित्र उन्हें अपनी बातों में फंसाने की कोशिश कर सकता है। जिससे उन्हें दूर रहना होगा। लव लाइफ जीने वाले लोग अपने पार्टनर पर भरोसा करके कुछ अच्छा या बुरा नहीं सोच पाएंगे। आज आपका कोई साथी आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। जिससे आपको परेशानी होगी और आप कुछ कह नहीं पाएंगे। संतान पक्ष से कोई प्रिय समाचार सुनने को मिल सकता है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन सांसारिक सुख भोगने के साधनों में वृद्धि करने का रहेगा। आज आप अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ पैसे भी खर्च करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई समस्या आ रही थी तो किसी पुराने मित्र के सहयोग से दूर हो जाएगी। परिवार के सदस्यों के बीच किसी विवाद की संभावना बनती दिख रही है। जिसमें आपको सावधान रहना होगा और दोनों पक्षों की बात सुनकर ही बोलना होगा, नहीं तो खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। शाम के समय आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों को सावधानी से काम लेना होगा अन्यथा कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है और कई चीजें हाथ से निकल सकती हैं। अगर आपको गुस्सा आता है, तो आपको इसे रोकना होगा। आज आपको ससुराल पक्ष से तनाव मिलता नजर आ रहा है। लेकिन छोटे कारोबारियों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा। जिससे वे प्रसन्न रहेंगे। शाम के समय आप किसी शुभ उत्सव में शामिल हो सकते हैं। जहां आपको लोगों से बात करते समय अपने विचार साझा करने की जरूरत नहीं है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

दांपत्य जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, क्योंकि वे अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अगर आप अपने बिजनेस के लिए कुछ प्लान कर रहे हैं तो आपको उन्हें अपने पार्टनर के सामने रखना होगा और सलाह-मशविरा करना होगा। आप अपनी मां को कहीं घूमने ले जा सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से यदि आप किसी तनाव से गुजर रहे थे तो आज खत्म हो जाएगा। शाम के समय आप दोस्तों के साथ मस्ती करते नजर आएंगे।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आपके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ गलतफहमी के कारण आपकी कोई बहस चल रही है, तो आपको उसमें माफी मांगनी पड़ सकती है। अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने की योजना बना रहे हैं तो इसमें आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को आज किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। जिसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपको किसी पर भरोसा करने से बचना होगा नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए बहुत फलदायी रहेगा। जीवनसाथी के साथ कोई अनबन चल रही थी तो आज सुधार होगा। वेतनभोगी लोगों को तरक्की मिलती दिख रही है। जिससे आप खुश रह सकते हैं और परिवार और दोस्तों के लिए एक छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होगी। जिसके चलते संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो उसमें चुप रहना ही आपके लिए बेहतर होगा, अन्यथा परिवार के किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। आज आपको पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करना होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 6 अप्रैल 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल: करियाना की दुकान में नशीले कैप्सूल बरामद ,आरोपी गिरफ्तार............................

Spaka News सिरमौर : बेहड़ेवाला चौक पर एक करियाना दुकान से प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए। 5 स्ट्रिप्स में 328 कैप्सूल पाए गए। जबकि चार स्ट्रिप्स में नशे की 120 गोलियां भी बरामद की गई। करियाना दुकान के मालिक 45 वर्षीय सतीश कुमार पुत्र बनवारी लाल को एनडीपीएस एक्ट के तहत […]

You May Like