हिमाचल: पत्नी के फर्जी साइन कर पति ने लिया 7 लाख लोन, नोटिस ने किया खुलासा, जाने पूरी खबर

Spaka News

शिमला में पति ने अपनी ही पत्नी से धोखाधड़ी कर डाली। पति ने पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर कर उसके नाम से बैंक से लाखों का लोन ले लिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब लोन ना चुकाने पर महिला को बैंक से नोटिस आया। वही , महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार महिला ने शिकायत में पुलिस को बताया कि उसके पति मनजीत सिंह ने जाली हस्ताक्षर कर उसी के नाम से माल रोड स्थित एक निजी बैंक से सात लाख रुपये का लोन लिया। उसे बैंक से लोन के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। वही , महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


Spaka News