हिमाचल : काॅलेज के पास तेजधार हथियार से छात्र के साथ मारपीट, जाने पूरी खबर…………………..

Spaka News

हमीरपुर काॅलेज के गेट पर काॅलेज स्टूडेंट से मारपीट की घटना सामने आई है। मारपीट की इस घटना में तेजधार हथियार भी आरोपियों ने प्रयोग किया है। वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि काॅलेज स्टूडेंट को मारपीट करने वाले आरोपी काॅलेज गेट से बाहर जबरदस्ती खींच कर ला रहे हैं। मारपीट में तेजधार हथियार का इस्तेमाल हुआ है जिससे पीटे गए छात्र के सिर पर गंभीर चोट लगी है।

छात्र को प्राथमिक उपचार के दौरान सिर पर कई टांके भी लगे है। आरोपी युवकों में काॅलेज स्टूडेंट के साथ ही बाहरी युवक भी शामिल बताए जा रहे हैं जिनका संबंध छात्र संगठन एसएफआई से बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक इससे पहले होली के दिन गांधी चौक  के समीप हुई लड़ाई में शामिल बताए जा रह हैं। इतना ही नहीं कुछ युवक तो इससे पहले भी कई घटनाओं में शामिल हैं। पुलिस अब इस मामले में किन धाराओं के तहत केस दर्ज करती हैं यह देखने योग्य होगा। दरअसल होली के समय हुई घटनाओं में क्रास केस भी दर्ज किए गए थे। ऐसा चलन सामने आ रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद यह आरोपी क्रास केस दर्ज करवाने की जुगत में जुट जाते हैं। ऐसे में पुलिस अब इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रख रही है और आरोपियों के पिछले रिकार्ड को भी पुलिस जांचेगी।


Spaka News