हिमाचल: घर से लापता हुई नाबालिग लड़की चंडीगढ़ से बरामद, जाने पूरी खबर …………………………

Spaka News

ऊनाः हिमाचल प्रदेश पुलिस ने घर से अचानक लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी को ढूंढ निकाला है। पुलिस द्वारा नाबिलग लड़की की बरामदगी चंडीगढ़ से की गई है। मामला प्रदेश के ऊना जिले के तहत आते क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले एक किशोरी घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। इस दौरान परिजनों ने काफी ढूंढने का भी प्रयास किया था परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया था। इसके उपरांत परिजनों ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के लापता होने की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी।  

एस.पी. अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए एक व्यक्ति ने कहा कि इसकी बेटी जिसकी उम्र 17 साल है घर से बिना बताये कहीं चली गई थी।

जिस पर इन्होनें अपने तौर पर तलाश की तो इनकी लडक़ी चंडीगढ़ में एक व्यक्ति के साथ मिली है जोकि इसे बहला फुसलाकर भगाकर ले गया था।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *