कार में पैट्रोल छिड़कर आग लगाने की घटना सीसी टीवी में हुई कैद

Spaka News

चम्बा : चम्बा शहर के साथ लगते परेल में घर के बाहर खड़ी एक कार को आग लगा दी। पैट्रोल छिड़क कर कार को आग के हवाले किया है। इससे कार का बाहरी हिस्सा पूरी तरह से जलकर राख हो गया है और काफी नुक्सान हुआ है। आरोपी सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। गोपाल सिंह पुत्र काहन सिंह निवासी परेल ने बताया कि रविवार को उसने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की हुई थी।

रात करीब 1 और 2 बजे के बीच कार में आग लग गई। जब वह बाहर निकला तो कार धू-धू जल रही थी। इसकी सूचना सुल्तानपुर पुलिस चौकी में दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। इसके बाद पुलिस ने सी.सी.टी.वी. की फुटेज खंगाली। सी.सी.टी.वी. फुटेज में तीन लोग कैनी में पैट्रोल लेकर आए और कार को आग लगा दी। ए.एस.पी. विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *