हिमाचल से लौटते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार, 20 लाख चुराकर हिल स्टेशन पर गर्लफ्रेंड साथ कर रहा था Enjoy , जाने पूरी खबर

Spaka News

 हिमाचल प्रदेश में अपनी प्रेमिका व उसके घरवालों को घूमाकर वापस दिल्ली पहुंचे सुरक्षा कर्मी को पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपित युवक ने पहले तो अपने मालिक की गाड़ी व 20 लाख रुपए चुराए इसके उपरांत अपनी गर्लफ्रेंड व उसके परिवारजनों को घुमाने हेतु हिमाचल स्थित पर्यटन नगरी मनाली लेकर पहुंचा। 

मनाली में तीन दिन व्यतीत करने के उपरांत आरोपित जैसे ही दिल्ली स्थित अपने ठिकाने पर पहुंचा तो पुलिस ने जाल बिछाते हुए उसे उसके घर से धर दबोचा। आरोपित की पहचान सुरक्षा कर्मी निखिल गोस्वामी, एमजीआई धारौंदा अपार्टमेंट, राज नगर, गाजियाबाद के तौर पर हुई है।

हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने आरोपित के पास से 20 लाख में से 17.6 लाख रुपए रिकवर कर लिए हैं। इसके अलावा पुलिस ने एसयूवी गाड़ी, बलेनो कार, लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित ने बीटेक कर रखी है और वह एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता है। परंतु उसकी गलत हरकतों की वजह से युवक के माता-पिता ने जायदात से बेदखल कर दिया है। इतना ही नहीं आरोपित का उसकी पत्नी संग तलाक का मामला भी चल रहा है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *