दर्दनाक हादसा : मातम में बदली शादी की खुशियां, कार खाई में गिरी, एक की मौत ……………………..

Spaka News

जानकारी के अनुसार पंडार के निकट कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। तत्तापानी सड़क पर पंडार के समीप शादी समारोह से लौट रही एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि 1 बच्ची समेत 4 अन्य लोग घायल हुए हैं।

घायलों में 2 महिलाएं शामिल है,  जिनमें से एक मृतक की पत्नी है। घायलों को नजदीक के सीएचसी रोहांडा उपचार के लिए भर्ती किया गया है। मृतक चालक की पहचान इंद्र सिंह पुत्र खेम राज निवासी पंडार के रूप में की गई है जबकि घायलों में मृतक की पत्नी कांता देवी, डोला राम निवासी कनौण, प्रभा देवी पत्नी ओम प्रकाश निवासी अप्पर पंडार और प्रभा देवी की बेटी रूही शामिल है।

मंगलवार को कार में सवार सभी लोग पंडार के समीप नालनी गांव में शादी की धाम खाने गए थे और वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। स्थानीय लोग घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया तथा बाद में रोहांडा अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *