हिमाचलः ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग व्यक्ति ने लगाया फंदा, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के बनीखेत में ससुराल पक्ष से तंग आकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके पर मिले सुसाइड नोट से पता चला है कि व्यक्ति ससुराल पक्ष के लोगों से काफी परेशान था। इसी से तंग आकर उसने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सुसाइड नोट में पत्नी, साला और साली पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक उमित पॉल अपने ससुराल वालों से काफी परेशान था। इस बीच बीते रविवार को उमित ने अपने बड़े भाई से किसी जरूरी काम के चलते बाहर जाने को लेकर दुकान ना जाने की बात कही और इसके उपरांत वह सोने के लिए अपने कमरे में चला गया।

अगली सुबह जब मृतक का भाई दुकान में था तो उमित के ससुराल वालों ने उसे कॉल कर कहा कि वह अपना फोन नहीं उठा रहा है और उसके कमरे में जाकर देखें। जब बड़ा भाई आनन-फानन में उमित के कमरे में पहुंचा तो अंदर का मंजर देख उसके पैरों तले जमीन खिस्क गई। उमित फंदे से लटका हुआ है। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *