हिमाचल :सवारियों से भरी HRTC बस खाई में गिरी, 33 घायल ………………………………..

Spaka News

रामपुर उपमण्डल के झाकड़ी में एचआरटीसी बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में 33 यात्री घायल हुए हैं। इनमें चालक व परिचालक भी शामिल हैं।

झाकड़ी से दो किलोमीटर दूर घसो नामक स्थान पर हुआ। बस (HP31B-6556) मंडी से रिकांगपिओ की तरफ जा रही थी। इसमें चालक-परिचालक सहित 33 यात्री सवार थे। बस के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। राहत टीमें कड़ी मशक्कत कर खाई में उतरीं और घायलों को निकाला।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल लाया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। बस हादसे को लेकर मामला दर्ज कर कारणों की जांच की जा रही है। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *