हिमाचल : 25 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या,ऐसे दिया वारदात को अंजाम, जाने पूरा मामला ……………….

Spaka News

हिमाचल के शिमला जिला में नशेड़ी व्यक्ति ने महिला की निर्मम हत्या कर दी है। मामला शिमला जिला के रोहड़ू के मलखून से सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार रोहड़ू के मलखून निवासी अभिषेक नेगी ने नशे की हालत में महिला की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद तैश में आकर आरोपी ने महिला की हत्या कर दी। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला के शव (Dead Body) को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए जगह जगह दबिश दी है। मृतक महिला की पहचान 25 वर्षीय प्रिया के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हत्यारे की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जल्द ही हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में होगा।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *