हिमाचल : मंडी में चरस के साथ कांगड़ा व बिलासपुर के 3 व्यक्ति गिरफ्तार …………………………..

Spaka News

मंडी जिला के तहत पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 308 ग्राम चरस के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस ने नाके के दौरान भ्यूली मंडी में 204 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। एसपी मंडी शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि पुलिस ने भ्यूली चौक पर एक बस में सफर कर रहे सोनू नसीब पुत्र जोन्स नसीब निवासी गांव व डाकघर बगली तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा के कब्जे से 204 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 

दूसरा मामला पधर से संबंधित है। पधर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान द्रंग में बाइक सवार गगन चंद व पंकज कुमार निवासी गांव बंदला तहसील व जिला बिलासपुर के कब्जे से 104 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पुलिस थाना बल्ह में यादविंद्र सिंह पुत्र गुरदेव राम निवासी गांव व डाकघर ट्रोह तहसील बल्ह जिला मंडी के कब्जे से 5250 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की गई है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *