हिमाचल : मारपीट कर लूटा टैक्सी चालक, सवारियों ने अंजाम दी वारदात, कैश-गाड़ी लेकर फरार ,पढ़े पूरी खबर …………………….

Spaka News

कालका-शिमला एनएच-5 पर सवारियों ने टैक्सी चालक से मारपीट कर सामान लूट लिया। यह मामला चक्कीमोड़ के समीप हुआ। सवारियों ने पहले टैक्सी चालक से मारपीट की, फिर गाड़ी समेत कागजात और आठ हजार रुपये लूट लिए। टैक्सी चालक ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार टैक्सी चालक देसराज निवासी गांव गुगा बटेड़ा, बरमाणा, बिलासपुर ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार देर रात देउंघाट से टैक्सी में सवारियां लेकर सूरजपुर के लिए चला था। इनमें दो पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे। इस दौरान सवारियों के बोलने पर सनवारा में एक ढाबे पर रुका। इसके बाद थोड़ी दूरी पर सवारी ने गाड़ी को तबीयत खराब होने पर रुकवाया। ऐसा रास्ते में दो-तीन बार हुआ।

चक्कीमोड़ के समीप सवारी के बोलने पर गाड़ी रोकी तो किसी एक ने दुपट्टा उसके गले में डालकर पीछे की तरफ खींचा। इस दौरान महिला ने उसके सिर पर कांच की बोतल से वार कर दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान जेब से करीब आठ हजार रुपये, एक पर्स, आई कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि जरूरी कागजात और मोबाइल छीन लिया। मारपीट होने से वह घायल हो गया और उसे गाड़ी से बाहर धकेल दिया।

इसके बाद आरोपी सामान समेत टैक्सी को चंडीगढ़ की ओर भगा ले गए। थाना प्रभारी परवाणू दयाराम ठाकुर ने बताया कि टैक्सी भगाने और चालक के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पंजाब और हरियाणा में पुलिस टीम को भेजा है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *