हिमाचल दुखद घटना : आग से झुलसी महिला ने मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम , जाने पूरी खबर …….

Spaka News

55 वर्षीय महिला की आग में झुलसने के कारण मौत होने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश के मंडी जिले स्थित सुंदरनगर उपमंडल के तहत आती ग्राम पंचायत डैहर का है। 

मृतका की पहचान 55 वर्षीय शकुंतला देवी पत्नी लेखराम निवासी गांव डैहर के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक शकुंतला देवी रसोई घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक आग की चपेट में आने से वे बुरी तरह झुलस गई। खुद को आग के घेरे में पाकर महिला ने खूब शोर मचाया। 

महिला की चीखपुकार सुनकर आसपास रहने वाले पड़ोसी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने आग को बुझाया साथ ही महिला को प्राथमिक उपचार हेतु सिविल अस्पताल डैहर पहुंचाया। परंतु महिला की हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया। 

जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से महिला का शरीर 90 फीसदी तक जल चुका था। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *