Spaka News

हिमाचल प्रदेश में एक युवक द्वारा प्रसिद्ध शक्तिपीठ की सराय के बाथरुम में नहा रही महिलाओं की अश्लील फोटो खींचने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर का है। 

बताया जा रहा है कि आरोपित युवक भी बाहरी राज्य का है और वह भी यहां दर्शन करने आया हुआ था। मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश का रहने वाला एक परिवार बज्रेश्वरी माता का दर्शन करने के लिए यहां आए हुए थे। 

इस बीच सुबह के समय जब महिलाएं स्नान करने के लिए बाथरुम गईं तो इस दौरान वहां बने रोशनदान से एक युवक चुपके से उनकी फोटो खींचने लगा। वहीं, जब स्नान कर रही महिलाओं की नजर युवक पर पड़ी तो उन्होंने काफी शोर मचाया। इसके बाद युवक मौके से भाग खड़ा हुआ।

महिलाओं ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई। मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपित युवक को पकड़ लिया है। हालांकि, अभी तक युवक ने अपने गुनाह नहीं कबूला है, लेकिन पुलिस द्वारा युवक के फोन को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *