हिमाचल के जवान बर्फीले तूफ़ान में लापता, सलामती की दुआ कर रहे लोग …………………………..

Spaka News

हिमाचल प्रदेश स्थित बिलासपुर जिले की रहने वाले जवान अंकेश भारद्वाज सहित भारतीय सेना के कुल 7 जवान बर्फीले तूफान में लापता हो गए हैं। अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान ये सभी जवान पहाड़ियों पर गश्त करने निकले थी। 

बताया गया कि इसी बीच वहां बर्फीला तूफ़ान आ गया, जिसके बाद से अंकेश सहित सभी जवान लापता बताए जा रहे हैं। ये सभी बीते 6 फरवरी से लापता हैं। बता दें कि अंकेश भारद्वाज जिले के उपमंडल घुमारवीं स्थित सेऊ गांव के रहने वाले हैं। 

अरूणाचल प्रदेश में गत दिनों आए बर्फीले तूफान में भारतीय सेना की एक पेट्रोलिंग टीम लापता है। पेट्रोलिंग टीम में कुल 7 सदस्य शामिल थे इनमें से एक हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर का निवासी है। जानकारी के अनुसार 6 फरवरी को यह यूनिट गश्त पर थी, इसी दौरान बर्फीला तूफान आया था और यह सभी तभी से लापता हो गए हैं।

जवानों की तलाश के लिए अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि ये जवान 19 जैक राइफल के थे। इन जवानों में जिला बिलासपुर के घुमारवीं सेऊ गांव का 22 वर्षीय अंकेस भारद्वाज भी शामिल है। अंकेस 2019 में सेना में भर्ती हुआ था। अंकेस के पिता ने बताया कि सैन्य अधिकारियों द्वारा इसकी सूचना उनको दी गई है कि अकेंस भारद्वाज भी इस पेट्रोलिंग पार्टी में शामिल था और लापता हो गया। वहीं सूचना मिलते ही परिजन परेशान हैं और सारे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है। लोग भगवान से इनके सही सलामत होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *