दुखद निधन : ट्रैक्टर में पत्थर भर रहा था युवक पहाड़ी से गिरा मलबा, गई जान ………………………

Spaka News

जिला बिलासपुर के तहत बरमाणा में मिट्टी के नीचे दबने से एक व्यक्ति की जान चली गई। जानकारी के अनुसार बरमाणा थाना के अंतर्गत नम्होल पुलिस चौकी के जब्बलपुल के पास धर्मपाल (31) पुत्र रोशन निवासी नलवाड़, जुखाला जब्बलपुल के साथ ही खुदाई कर के पत्थरों से ट्रैक्टर को भर रहा था। उसी समय ऊपर से मिट्टी का ल्हासा गिर गया और धर्मपाल मिट्टी के नीचे दब गया।

जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो उसे मिट्टी के नीचे से निकाल कर सीएच अस्पताल मार्कण्ड (गसौड) ले जाया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने धर्मपाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है आगामी कार्रवाई कर रही है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *