हिमाचल : फायरिंग से हुई मौत मामले में 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे आरोपी…………………….

Spaka News

फायरिंग से हुई व्यक्ति की मौत मामले में अदालत ने आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। यहां आरोपियों से पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ की जाएगी। पांवटा साहिब उपमंडल के तहत आने वाले सैनवाला में शिकारियों द्वारा अपने ही साथी पर गोलियां दाग दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले गोली चलाने वाले 33 वर्षीय जगन्नाथ को गिरफ्तार किया था।
इस मामले की जब जांच पड़ताल की गई तो पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान 20 वर्षीय साहिल और 48 वर्षीय राकेश के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। गौरतलब है कि मंगलवार देर रात कुछ लोग जंगल में बंदूक लेकर गए हुए थे। इसी दौरान अचानक कुछ लोग आगे निकल गए तो दो व्यक्ति गीता राम और रामेश्वर पीछे रह गए।
अचानक आगे चल रहे व्यक्ति जगन्नाथ को पीछे से कुछ अजीब से आवाज आई। उसने जानवर समझ कर जैसे ही पीछे फायरिंग की तो गीता राम के चीखने चिल्लाने की आवाज आई। जैसे ही वह पीछे आया तो देखा कि रामेश्वर की गोली से मौत हो चुकी थी जबकि गीताराम लहूलुहान अवस्था में घायल पड़ा था।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *