दर्दनाक हादसा : बस और बाइक की टक्कर में दो घरों के चिराग बुझे ………………………………..

Spaka News

एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत का दुखद समाचार है। हादसा, नालागढ़ के खेड़ा के नजदीक हुआ। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की मृत्यु पीजीआई चंडीगढ़ में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवांे को परिजनों को सौंप दिया है। मृतकों की पहचान कांगड़ा के शाहपुर के रहने वाले 28 वर्षीय विक्रांत व मंडी के करसोग के 23 वर्षीय संजय के तौर पर हुई है।
जानकारी के मुताबिक कंपनी से डयूटी खत्म होने के बाद दोनों ही युवक बाइक पर वापस आ रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हीं की कंपनी की एक बस आगे चल रही थी, जिसे बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। हालांकि, स्पष्ट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि बाइक की ओवरस्पीड की वजह से हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय विक्रांत ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *