हिमाचलः शिकार करने गए थे जंगल में, जानवर समझकर साथी पर ही चला दी गोली………….

Spaka News

पांवटा साहिब के माजरा पुलिस थाना के तहत देर रात अचानक हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर किया गया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली कैसे चली है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जाहुर हुसैन निवासी सैनवाला मुबारिक ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने घर पर रात करीब 10.30 बजे रात सो गया था। रात समय करीब एक बजे के करीब उसे बाहर से किसी की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। 

इस आवाज को सुनकर जाहुर उठा और अपने भाई को उठाया। दोनों भाई आवाज की दिशा में गए तो वहां के हालत देख कर उनकी आंखे फटी रह गई। उन्होंने बताया कि उसके घर से करीब 20-25 मीटर की दूरी पर बाई ओर झाड़ियों में गीता राम और रामेश्वर जमीन पर पड़े थे। जगन्नाथ खाले में थोडी दूरी पर खड़ा था। जाहूर ने सन्देह जताया कि यह तीनों लोग इकठ्ठे थे व इनके पास ही बंदूक थी, जो इनमें से किसी एक द्वारा ही गोली चलाई गई है। जिसमें गीताराम तथा रामेश्वर जख्मी हुऐ है। पुलिस ने आरोपी जगन्नाथ को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके के गवाह के अनुसार जगन्नाथ द्वारा ही गलती से गोली चली है। दोनों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के पश्चात रामेश्वर को मृत घोषित कर दिया। जबकि गीता राम को गंभीर हालत में हायर सेंटर रैफर किया गया है। 

मामले की पुष्टि करते हुए सिविल अस्पताल पावंटा साहिब में आपात सेवा में तैनात डॉक्टर एबी राघव ने बताया कि रात एक व्यक्ति को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पावंटा साहिब लाया गया था मगर यहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार उसकी मौत गोली लगने से हुई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है और मौत के कारणों का असली पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। उधर, पुलिस ने जाहुर की सूचना पर मामला दर्ज कर लिया है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *