विधायक के सामने ही मौजूदा उप प्रधान ने कर दी पूर्व उप प्रधान की पिटाई…………………

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह विधानसभा के दसेहड़ा पंचायत के एक कार्यक्रम के दौरान विधायक के सामने ही दो लोग भिड़ गए। इसमें एक पंचायत का वर्तमान प्रतिनिधि है और दूसरा पूर्व बताया जा रहा है। देखते ही देखते बाकी मौजूद लोग भी इस झगड़े में कूद पड़े और बैठक में खूब बवाल हुआ। 
यह सब विधायक के सामने हुआ।  इस दौरान विधायक मुर्दाबाद के नारे भी लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। करीब 30 सेकंड का वीडियो खूब चर्चा में है। उधर, एसपी मंडी शालिनी के अनुसार वीडियो वायरल होने की सूचना मिली है। शिकायत पर पूर्व प्रधान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *