अत्यंत दुखद घटना: पिता का अंतिम संस्कार कर घर लौट रहा था बेटा, बीच रास्ते पैर फिसलकर गिरने से हुई मौत…………..

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, यहां स्थित साहो क्षेत्र में फिसल कर गिर जाने के कारण एक 32 वर्षीय शख्स की जान चली गई। बताया गया कि यह हादसा उस वक्त पेश आया जब शख्स अपने पिता का अंतिम संस्कार करवाने के बाद घर को लौट रहा था। 
जान गंवाने वाले शख्स की पहचान बासु राम (32) पुत्र स्वर्गीय लेफ्टिनेंट जोटू राम निवासी गांव बडेटा साहो के रूप में की गई है। 2 दिन के अन्दर परवार में हुई दो मौतों ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बासुराम के पिता का अचानक से निधन हो गया था। 
इसके बाद मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार स्थानीय शमशानघाट में किया। जहां से पिता का दाह संस्कार करवाकर लौट रहे बासु का घर लौटते वक्त पांव फिसल गया और वह नीचे गिरकर बेहोश हो गया। 
इसके बाद उन्हें इलाज के लिए साहो अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हाल में उन्हें चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *