हिमाचल: घर पर पहाड़ से मलबा गिरा, अंदर सोई एक महिला की मौत…

Spaka News

चंबाः हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम खराब होने के चलते बारिश व बर्फबारी का दौर बरकरार है। चंबा जिले में एक मकान पर पहाड़ से मलबा गिरा। घर में सो रही महिला की मलबे में दबने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बरौर के बन्नू गांव में एक परिवार अपने घर में आराम की नींद सो रहा था। इसी बीच देर रात अचानक घर के साथ भूस्खलन हो गया। जिससे पूरा घर पलभर में धराशायी हो गया। जिससे अंदर सो रही महिला की मौत हो गई। भूस्खलन की आवाज सुन कर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला।लेकिन इसी बीच परिवार की एक महिला की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहीं, प्रशासन की ओर से मृतक महिला के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत जारी कर दी है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *