दर्दनाक हादसा : आधी रात को खाई में गिरी कार, सुबह पुलिस जवानों ने पहुंचाया अस्पताल…………

Spaka News

उपमंडल के समीप पातकू में एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को सिविल अस्पताल जोगिंदरनगर में प्राथमिक उपचार देने के बाद कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रैफर किया गया है। व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब दो बजे के आसपास हुआ है। टैक्सी चालक सुरेश मनाली से जोगिंदरनगर के अपने गांव सुजा गांव लौट रहा था। जोगिंदरनगर शहर से करीब छह किलोमीटर दूर उसकी कार से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिस कारण कार ढाक में जा गिरी। रात के अंधेरे में किसी को भी सड़क हादसे की भनक नहीं लगी।
रविवार सुबह पीएम मोदी की रैली के लिए जा रहे पुलिस के जवानों की नजर दुर्घटनाग्रस्त कार पर पड़ी। जब कार के पास जाकर देखा तो कार सवार घायल अवस्था में बेसुध पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाना को दी। पुलिस के जवानों और आसपास के लोगों की सहायता से घायल टैक्सी चालक को जोगिंदरनगर अस्पताल उपचार के लिए लाया गया।
हालत गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति को डा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रैफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने कार हादसे की पुष्टि की है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *