हिमाचल: बीटैक के छात्र ने खुद को गोली मारकर जीवनलीला समाप्त की

Spaka News

शिमला: हिमाचल प्रदेश के ठियोग में बीटैक के छात्र ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार यह घटना उपमंडल के साथ लगते देवीमोड़ के साथ सनाना गांव में पेश आई है। ताजा मामला शिमला जिले पुलिस थाना ठियोग के तहत देवी मोड़ के पास सनाना गांव का है। यहां 19 साल के बीटेक छात्र ने 12 बोर की बंदूक से खुद गोली मार ली। मृतक का नाम रोहित विशाल पुत्र रमेश शर्मा था। उसने ऐसा क्यों किया, इसका खुलासा नहीं हो सका है।  उक्त युवक कोटखाई के अटल बिहारी वाजपेयी पॉलीटैक्नीक कालेज में बीटैक का छात्र था।

पुलिस ने शव पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस ने आत्महत्या का मामला पाया है और आईपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो मौके पर पहुंच कर युवक शव को कब्जे में लिया व पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया।


Spaka News