हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला : छठे वेतन आयोग को मंजूरी, अनुबंध कर्मियों को मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन

Spaka News

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया। छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके अलावा अनुबंध कर्मचारियों को भी बढ़ा हुआ वेतनमान मिलेगा। कर्मचारियों, पेंशनरों को एक जनवरी से ये लाभ मिलेंगे। सूत्रों के अनुसार कैबिनेट ने जेसीसी बैठक में लिए गए फैसलों को हरीझंडी दे दी है। बैठक में नए वेतनमान के बारे में बनाए गए प्रारूप पर वित्त विभाग की ओर से एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई। करीब ढाई लाख कर्मचारियों के अलावा 1.90 लाख पेंशनरों को इसका लाभ होगा। 
एक जनवरी 2016 से कर्मचारियों को इसका लाभ दिया जाएगा। राज्य सचिवालय में सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक चल रही है। बैठक में प्रदेश की नई ऊर्जा नीति को मंजूरी दी जाएगी। बैठक खत्म होने के बाद ही इस पर विस्तृत जानकारी सामने आएगी।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *