हिमाचल में कुत्तों ने नोचा 13 साल का मासूम, मिली दर्दनाक मौत………..

Spaka News

हिमाचल प्रदेश में घर से खेलने के लिए निकले 13 वर्षीय बच्चे को कुत्तों द्वारा घायल कर नोच खाने की खबर सामने आई है। मामला प्रदेश के ऊना जिले के तहत पड़ते कुठार खुर्द का है। मृतक बच्चे की पहचान कर्ण पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी कुठार खुर्द के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि कर्ण मानसिक रुप से परेशान रहता था। 
मिली जानकारी के मुताबिक बच्चा शनिवार यानी आज अपने घर से खेतों की ओर खेलने के लिए गया हुआ था। इस दौरान काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटा। इस पर परिजन उसे ढूंढने के लिए निकले। परंतु उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया।
इस दौरान खेतों से गुजर रहे एक दंपत्ति ने कुछ कुत्तों को वहां पड़े एक मृत शव को नोच कर खाते हुए देखा। जब वे शव के थोड़ा करीब गए तो पाया की यह शव किसी और का ना होकर कर्ण का था। उन्होंने इसकी सूचना कर्ण के परिजनों को दी।
स घटना की सूचना मिलने के बाद पंचायत प्रधान व उपप्रधान मौके पर पहुंचे। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंचायत उपप्रधान ने बताया कि गांव के कुत्ते ने कर्ण को नोच खाया है। इस वजह से उसकी मौत हो गई है। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *