HRTC बस में सफर कर रहे शख्स 8.284 किलो चरस, 1.279 किलो अफीम बरामद

Spaka News

शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस के लिए आज का दिन नशा तस्करी रोकने की कड़ी में काफी अहम रहा। शिमला पुलिस, एसआईयू ने आज तारादेवी में एचआरटीसी बस में नेपाल निवासी नरेंद्र एस/ओ श्री मान भादुर के कब्जे से 8.284 किलो चारास और 1.279 किलो अफीम बरामद की है।

बरामद किए गए नशीले पदार्थों की खेप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए आंकी जा रही है। आरोपी की पहचान नेपाल के रहने वाले नरेश पुत्र मन बहादुर के तौर पर की गई है।


Spaka News