हिमाचल: कोर्ट में पेशी के लिए आए गैंगरेप के आरोपियों की आवभगत, SP ने बिठाई जांच

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गैंगरेप के आरोपियों ने कोर्ट में पेशी के बाद आराम से भीड़भाड़ वाले सेरी मंच पर मंगलवार की दोपहर काफी समय तक धूप सेंकी और परिजनों द्वारा परोसे गए तरह-तरह के पकवानों का आनंद भी लिया। इस दौरान पुलिस टीम आरोपियों के साथ बैठकर यह सब देखती रही।

इसके बाद आरोपियों पर पुलिस द्वारा की गई इस तरह की दरियादिली जिले में चर्चा का विषय बन गई है और इस मामले की सूचना एसपी मंडी को भी पहुंच गई। वही एसपी मंडी ने त्वरित रूप से संज्ञान लेते हुए प्रारंभिक जांच की और ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर इस पूरे मामले में जांच बैठा दी है। आपको बता दे कि एएसपी मंडी को इस जांच का जिम्मा सौंपा गया है और पूरे मामले की रिपोर्ट तीन दिन के भीतर मांगी गई है। सारे आरोपी सुंदरगनर गैंगरेप मामले से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं, जिनकी मंगलवार को कोर्ट में पेशी थी।

वही कोर्ट में पेशी के बाद इन सभी आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा भीड़भाड़ वाले सेरी मंच की सीढि़यों तक ले जाना और वही धूप सेंकने के लिए बैठाते हुए परिजनों द्वारा लजीज व्यंजन सौंपना, यह सब अब पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

इसीके साथ ही एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले की सूचना मिलते ही तुरंत संज्ञान लिया गया है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस टीम की ड्यूटी में लापरवाही सामने आई है, जांच के आदेश दे दिए हैं। एएसपी मंडी को इस जांच अधिकारी बनाया गया है। तीन दिन में मामले पर रिपोर्ट मांगी गई है, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *