हिमाचल: पुलिस ने गाड़ी से पकड़ी नशे की खेप, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार………………………

Spaka News

जिला कुल्लू में पुलिस ने कार से नशे की खेप पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने साहिल शर्मा (22) पुत्र राजकुमार निवासी गांव भड्डू डाकघर ख्याह तहसील व जिला हमीरपुर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने भुंतर के हाथीथान के समीप नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान हर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी बीच मणिकर्ण से भुंतर की तरफ आ रही एक कार (HP32B-0507) को जांच के लिए रुकवाया।
पुलिस ने जब कार चालक साहिल शर्मा से पूछताछ की तो वह घबरा गया। शक के आधार पर पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो 602 ग्राम चरस बरामद हुई।
कुल्लू के एसपी गुरुदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने गाड़ी चालक से चरस पकड़ी है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *