हिमाचल :एक और आरोपी पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला ……………

Spaka News

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश पुलिस की गिरफ्त से एक और आरोपी फरार हो गया है। इसके पूर्व भी दो बार पुलिस गिरफ्त से आरोपी फरार हो चुके हैं। इस बाद मामला बिलासपुर जिले से जुड़ा है। यहां रेप का एक आरोपी बुधवार रात को पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया है। हालांकि पुलिस पूरी रात आरेपी की तलाश करती रही, परंतु आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका है। नाबालिग से रेप मामले में गिरफ्तार आरोपी को बिलासपुर पुलिस झंडूता क्षेत्र के बरठी अस्पताल में बुधवार व गुरुवार की मध्यरात्रि लाई थी। ऐसे में पुलिस को चकमा देकर यह आरोपी युवक वहां से भाग गया। पुलिस ने पूरी रात इस आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकर अभी तक भी पकड़ में नहीं आया है। पुलिस ने आरोपी युवक का फोटो सोशल मीडिया सहित सभी थानों में भी भेज दिया है। इसके अलावा पंजाब-हिमाचल में बिलासपुर की अंतिम सीमा स्वारघाट पर नाका लगाया हुआ है। 

आरोपी युवक की पहचान मनोहर लाल (29 साल) तहसील आमला, जिला बदेली के रूप में हुई है। युवक के खिलाफ 28 नवंबर 2021 को मामला का दर्ज किया गया था। युवक पर आरोप है कि इसने नाबालिग लड़की के साथ रेप किया है। जिसके चलते पुलिस इसको मेडिकल करवाने के लिए लेकर आ रही थी। उधर, एएसपी अमित कुमार का कहना है कि आरोपी युवक रात को भाग गया है। पुलिस जल्द ही आरोपी युवक को पकड़ेगी, सभी थानों में जानकारी दे दी गई है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *