बेहद दुखद खबर,खेलते-खेलते छत से नीचे गिरा 5 वर्षीय मासूम………….

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां स्थित नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड नंबर 7 में पेश आए एक दर्दनाक हादसे में 5 वर्षीय बच्चे की जान चली गई।
खेलते- खेलते वह छत पर गया और वहां से नीचे गिर गया। उपचार के लिए निजी उसे अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उपचार के दौरान शुक्रवार देर शाम बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान चांद मोहम्मद पुत्र हुसैन मोहम्मद निवासी जिला बदायूं, यूपी के रूप हुई है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *